अलवर : गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे परिवार की कार ट्रॉले से भिड़ी, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

By: Ankur Sun, 15 Aug 2021 6:04:12

अलवर : गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे परिवार की कार ट्रॉले से भिड़ी, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

रविवार सुबह अलवर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे परिवार की कार ट्रॉले से भिड गई और 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें 4 भाई-बहन और जीजा शामिल हैं। जबकि 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे यह दुर्घटना हुई है। 5 सीटर कार में 8 सवारी बैठी थीं। हादसा कठूमर के पास तुसारी मोड़ पर हुआ था। ट्रॉले और कार में इतनी तेज टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे का हिस्सा अलग हो गया। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार और ट्रॉले की टक्कर स्पीड में हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रॉले को जब्त कर उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है।

हादसे में मालाखेड़ा के जमालपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह (26), उनकी बहन पूनम (28), जीजा सुरेंद्र निवासी नीमकाथाना सीकर के भागेसर की मौत हो गई। वीरेंद्र के चचेरे भाई अंकित (10) और बहन शिवानी (18) की भी मौत हो गई है। घायलों में वीरेंद्र का 10 साल का भांजा पूरव और उनकी पत्नी जूली व भाई की पत्नी रश्मि शामिल हैं।

दरअसल, सीकर के भागेसर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह पत्नी व 10 साल के बच्चे के साथ अलवर के मालाखेड़ा के जमालपुर आए थे। जमालपुर गांव में मृतक सुरेंद्र सिंह का सुसराल है। यहां से ससुराल पक्ष के 5 लोग भी उनके साथ गए थे। पहले वे वृंदावन गए, फिर शनिवार को गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई और सुबह जल्दी गांव के लिए चल दिए। रास्ते में आते समय कठूमर के पास तुसारी मोड़ पर यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़े :

# अफगानिस्तान अब पूरी तरह तालिबान के कब्जे में, काबुल की बगराम जेल से 5000 कैदी छुड़ाए

# कंगना ने फिर की यह गलती! बोल्ड लुक में भांजे के साथ मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, फैंस ने लगाई क्लास

# नागौर : कार पर ट्रॉला गिरने से हुई महिला समेत पांच लोगों की मौत, यहीं गई थी भाई के परिवार के 9 लोगों की जान

# दरियादिली दिखा जीता जनता का दिल : श्रद्धा कपूर को देख भावुक हुई फैन तो एक्ट्रेस ने यूं संभाला, Video

# स्वतंत्रता दिवस : बॉलीवुड पर भी देशभक्ति का रंग, अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com